राजनांदगांव में महिलाएं घर घर जाकर पानी बचाने का संदेश दे रही है।
राजनांदगांव जिले में महिलाएं घर-घर जाकर जल संरक्षण का संदेश दे रही है। मासूल-बुचाटोला ग्राम में महिलाएं सिर पर पानी का कलश रखकर गांव वालों को पानी का महत्व बता रही है। पद्मश्री फूलबासन यादव भी इस अभियान में शामिल है।
.
फूलबासन दीदी का मानना है कि पानी जीवन का आधार है। उनका कहना है कि जब महिलाएं जागरूक होंगी, तो पूरा समाज जागेगा।
प्रशासन और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से बोरी बंधान के जरिए जल संरक्षण किया जा रहा है। यह केवल एक तकनीकी उपाय नहीं है। यह जन जागरूकता का प्रतीक बन गया है। महिलाएं अब जल उपभोक्ता से जल संरक्षक की भूमिका में आ गई हैं।
महिलाएं लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित कर रही है।
बिहान की बहनें और हरियाली दीदियां शामिल
जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई मुहिम में स्थानीय महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। पद्मश्री फूलबासन यादव दीदी और जिला प्रशासन के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।
मां बम्लेश्वरी फाउंडेशन की दीदियां, बिहान की बहनें और हरियाली दीदियां ‘नीर और नारी जल यात्रा’ के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही हैं।
जल सरंक्षण अभियान में पद्मश्री फूलबासन यादव दीदी भी शामिल हुई
इस पहल से गांव-गांव में जल संरक्षण के प्रति चेतना जाग रही है। महिलाएं रोजाना जल की एक-एक बूंद के महत्व को समझती हैं। वे अब इसी समझ को समाज तक पहुंचा रही हैं।