अभिषेक सिंह | सीतापुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दो बाइकों की टक्कर में होमगार्ड की मौत।
सीतापुर में होली की शाम एक दुर्घटना में होमगार्ड की जान चली गई। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में होमगार्ड रामसेवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। नारायणपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय होमगार्ड रामसेवक अपने ननिहाल निजामपुर में होली मनाने गए थे।
रात की ड्यूटी होने के कारण वे वापस लौट रहे थे। काजी कमालपुर चौकी के पास गांव के समीप दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। परिजन तुरंत रामसेवक को अस्पताल ले गए।
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। होमगार्ड की मौत से परिवार में शोक की लहर है।