सीहोर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दिनभर की तेज धूप के बाद शाम को अचानक बारिश शुरू हो गई। सीहोर के सीमावर्ती गांव हिंगोनी और आसपास के गांवों में शाम 6 बजे से आधे घंटे तक बारिश हुई।
.
अप्रैल में जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मई की शुरुआत से मौसम लगातार बदल रहा है। 2 से 5 मई तक रुक-रुक कर बारिश हुई। 5 मई को ओले भी गिरे। इसके बाद गर्मी बढ़ी, लेकिन आज शाम को फिर मौसम बदला।
शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और उच्च तापमान के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है। सीहोर जिले के करीब छह गांवों में बारिश दर्ज की गई है।