Homeझारखंडहजारीबाग में नगर भ्रमण के दौरान भिड़े दो गुट: एक पक्ष...

हजारीबाग में नगर भ्रमण के दौरान भिड़े दो गुट: एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की पत्थरबाजी, घरों में रखे पुआल में लगाई आग, जीटी रोड रखा जाम – Hazaribagh News


हजारीबाग में नगर भ्रमण के दौरान भिड़े दो गुट

हजारीबाग में दो गुट के लोग आपस में उलझ गए। एक गुट ने दूसरे गुट के ऊपर पत्थरबाजी कर दी। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हांलाकि कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना बरकट्‌ठा की है। दरअसल बरकट्‌ठा के झुरझुरी में यज्ञ

.

रविवार को यज्ञ की समाप्ति के बाद नगर भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान नगर भ्रमण के क्रम में जब लोग तरबेचवा स्थित दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के पास पहुंचे तब वहां नगर भ्रमण कर रहे लोगों पर पत्थर फेंका गया। इससे लोग नाराज हो गए। पत्थरबाजी की जानकारी मिलते ही नगर भ्रमण पर निकले लोगों के पक्ष में कई और लोग पहुंचे।

कई जगहों पर हुई आगजनी

इलाके में अंधेरा होने की वजह से असामाजिक तत्व कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए थे। मौके पर घरों में रखे पुआल और दूसरी चीजों में आग लगा दिया गया। आगजनी अलग-अल्रग जगहों पर की गई। हांलाकि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नाराज लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। इसे जीटी रोड में वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाराज लोग मानने को तैयार नहीं थे। देर रात काफी मशक्कत के बाद जीटी रोड का जाम खुला। वहीं इलाके को छावनी में बदल दिया गया। इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं है पर लोगों को कहना है कि विवादास्पद गाना बजाने को लेकर विवाद बढ़ा।

देर रात से स्थिति नियंत्रित, इलाका बना छावनी

दोनों पक्षों के लोगों को देर रात तक समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया गया। वहीं किसी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी इलाके में बनी हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

इधर, हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। एसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version