Homeबिहारहत्या मामले में नाबालिग ने किया सरेंडर: मां और भाई के...

हत्या मामले में नाबालिग ने किया सरेंडर: मां और भाई के साथ मिलकर पिता को पोल से बांधकर पीटा था, बीच-बचाव में भतीजा आया था – Muzaffarpur News



मुजफ्फरपुर में 23 फरवरी की रात पत्नी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर अपने पति को पोल में बांधकर पीटा था। शोर सुनकर भतीजा अभिषेक कुमार अपने चाचा को बचाने पहुंचा था। महिला ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी थी। इसी बीच महिला के नाबालिग बेटे (16) ने अभिषेक को चा

.

मृतक की मां सबिता देवी की शिकायत पर गाय घाट थाना में केस दर्ज हुआ। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी रूपा देवी और उसके दो बेटे नेपाल भाग गए थे। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद जिस नाबालिग ने हत्या की परिवार उसे थाने के बाहर छोड़ गया। उसने सरेंडर कर दिया। नाबालिग 10वीं में पढ़ता है। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला गाय घाट थाना क्षेत्र की है।

पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था

चाकू से हमले के कारण अभिषेक बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसकी जानकारी अभिषेक के परिजनों को मिली। परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और अभिषेक को थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

घायल अभिषेक को ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 24 फरवरी को इलाज के क्रम में अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक की मां सबिता देवी के बयान के आधार पर गायघाट थाना में कांड संख्या 59/25 दर्ज किया गया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version