Homeहरियाणाहरियाणा के 17 जिलों में बारिश की संभावना: तापमान में आई...

हरियाणा के 17 जिलों में बारिश की संभावना: तापमान में आई गिरावट, कल से प्री-मानसून हवाएं एक्टिव होंगी; 29 जून को आएगा मानसून – Hisar News


हिसार में सुबह के समय छाई हवाएं चली मगर दोपहर को तेज धूप ने उमस बढ़ा दी।

हरियाणा में दो दिनों से चला आ रहा पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। अब प्री-मानसून हरियाणा में एक्टिव होगा और बारिश की संभावना बनेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।

.

हरियाणा के उत्तरी-पूर्वी इलाकों में अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। मानसून की बात करें तो 29 जून को हरियाणा में एंट्री हो सकती है। वहीं 3 जुलाई को पूरे हरियाणा में मानसून छा सकता है।

तापमान में आई गिरावट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आज से प्री-मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है जिस से वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

वहीं बुधवार को हरियाणा के 6 जिलों भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, करनाल, कैथल और नूंह में बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े।

हरियाणा का अगले 2 दिन का मौसम

19 जून: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की बारिश होगी। इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज (30–40 किमी/घंटा) हवाएं चलेंगी।

20 जून: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version