Homeदेशहरियाणा के 5 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट: कई जगह शुरू...

हरियाणा के 5 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट: कई जगह शुरू हुई; शीतलहर चल रही, 19 इलाकों में धुंध की चेतावनी – Hisar News


फतेहाबाद में शुक्रवार को जमकर ओलावृष्टि और बारिश हुई।

हरियाणा में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। सुबह पानीपत समेत कई जगह बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। ओलावृष्टि की भी संभावना है।

.

वहीं 19 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। यहां शीतलहर भी चलेगी। शुक्रवार को सबसे ज्यादा सोनीपत में 29MM बारिश हुई।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि बारिश के बाद नमी से फसलों में कीटों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में किसान फसलों की निगरानी करें और नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों व कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर ही फसल पर दवा का छिड़काव करें।

कल से और ठंड बढ़ेगी डॉ. खीचड़ के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। बारिश के बाद एकाएक धुंध और बढ़ेगी। 29 दिसंबर से हवा की दिशा बदलकर पूर्व से उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। ऐसे में पहाड़ों की तरफ से हवा बहकर मैदानी इलाकों में प्रवेश करेगी। इससे दिन और रात दोनों का तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 दिसंबर से पूरे प्रदेश में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। इससे सुबह के समय आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कोहरे के चलते प्रशासन की तरफ से वाहनों को आराम से चलाने का आह्वान किया गया है।

फतेहाबाद में झलानिया जाने वाली सड़क पर भारी ओलावृष्टि हुई। यहां पर एक राहगीर सड़क पर गिरे ओलों को उठाकर दिखाता हुआ।

एक दिन पहले 5 जिलों में ओले गिरे 27 दिसंबर को हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद और कैथल जिले के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे फसलें पूरी तरह तबाह हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, सरसों और चने को हुआ। इसके अलावा सब्जियों की फसल भी इन जिलों में खराब हो गई है।

अखिल भारतीय किसान सभा के हिसार जिला प्रधान और राज्य उपप्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने बताया कि जहां-जहां ओले गिरे हैं, फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में जमीन गीली रहने से दोबारा बिजाई भी नहीं हो सकती। किसान पर भारी मार पड़ी है। सरकार से मांग है कि जहां ओलावृष्टि से फसल खराब हुई है, वहां 40 हजार रुपए प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाना चाहिए।

यह तस्वीर भिवानी के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल की है। शुक्रवार को बच्चे दीवार फांदकर अपने घर जाते दिखे।

बच्चों ने स्कूल की दीवार फांदी भिवानी में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद स्कूल के बच्चे दीवार फांदकर घर जाते दिखे। घटना बवानी खेड़ा के ढ़ाणी यादव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल की है। यहां शुक्रवार को बारिश के कारण स्कूल के सामने स्थित गली में पानी जमा हो गया, जिसकी वजह से बच्चे वहां से नहीं निकल पाए। उन्हें मजबूर होकर दीवार फांदकर जाना पड़ा।

दिसंबर में अब तक 6MM बारिश 27 दिसंबर को प्रदेश में औसतन 3.7MM बारिश दर्ज की गई। अब तक दिसंबर में 6MM बारिश हुई है, जो 34% ज्यादा है। कुल मिलाकर नए साल का आगाज कड़ाके की सर्दी के साथ होगा। 1 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक प्रदेश में 6.5 MM बारिश हुई है, जो सामान्य 17.7 से 63% कम है।

————————-

मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

हिमाचल में न्यू-ईयर से पहले स्नोफॉल, आज 7 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में न्यू-ईयर से पहले स्नोफॉल हो रहा है। इससे पहाड़ों पर पहुंचने वाले टूरिस्ट बर्फ के बीच नए साल का स्वागत कर सकेंगे। लाहौल स्पीति जिला में शुक्रवार दोपहर बाद से भारी बर्फबारी जारी है। शिमला जिला की ऊंची चोटियों पर भी बीती शाम को हिमपात हुआ और रात में बारिश व बीच-बीच में तूफान चला। पूरी खबर पढ़ें…

चंडीगढ़ और पंजाब के 17 जिलों में धुंध का अलर्ट, बारिश से 7.2 डिग्री गिरा तापमान

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद पंजाब-चंडीगढ़ में हुई बारिश के बाद औसतन तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे गिर गया। बारिश के बाद अब पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध का असर देखने को मिलेगा। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version