Homeहरियाणाहरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी: शिक्षा मंत्री...

हरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी: शिक्षा मंत्री विश्वविद्यालयों से सुझाव लेंगे; 12 से कार्यक्रम, अधिकारियों का पहुंचना जरूरी – Haryana News



हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा।

हरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू करने की शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पहले प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से सुझाव लिए जाएंगे। इसको लेकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निर्देश पर सभी विश्वविद्यालयों, राजकीय कॉलेजों, राजकीय सहायत

.

साथ यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इन कार्यक्रमों से दूरी बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन कॉलेजों और विवि को जोड़ा गया

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार को जोड़ा गया है। जबकि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी को जोड़ा गया है।

वहीं, दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल सोनीपत से जींद, पानीपत और सोनीपत को जोड़ा गया है। गुरुग्राम विश्वविद्यालय से जींद, पानीपत और सोनीपत को जोड़ा गया है।

यह भी कहा है कि सभी कॉलेज और स्टाफ अपने-अपने जिलेवार संबंधित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे।

सभी वर्गों से मंत्री खुद करेंगे चर्चा

पत्र में कहा गया है कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा नीति के विभिन्न बिंदुओं को लागू करने एवं किए गए बिंदुओं पर शिक्षा क्षेत्र से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े हुए सभी वर्गों से विस्तृत चर्चा एवं व्यापक सुझाव लेने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

इसे लेकर स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

वर्तमान में सरकार के आदेशानुसार कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, दीनबंधु छोटू रोक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल सोनीपत और गुरुग्राम विश्वविद्यालय गुरुग्राम में भी 12 जनवरी को कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version