हांसी के गांव महजत में पत्नी को तेल छिड़कर आग लगाने के बाद जला बिस्तर।
हरियाणा के हिसार जिले में हांसी के गांव महजत में देर रात पति ने अपनी पत्नी भरपो देवी पर तेल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया। घटना के समय सौतेली मां गीता देवी को भी आरोपी बेटे रामभगत ने आग लगा दी, जिससे वह 50 प्रतिशत से ज्यादा जल गई। गीता किसी तरह घर का गेट
.
उसे गांव व परिवार के सदस्यों ने हिसार के निजी अस्पताल में भी भर्ती करवाया है। वहीं आरोपी रामभगत दोनों को आग लगाने के बाद घर के बाहर ही दरवाजा बंद कर बैठ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामभगत के दो भाई व परिवार के अन्य सदस्य भात में दूसरे गांव गए हुए थे। घर पर रामभगत, भरपो देवी और गीता के अलावा कोई सदस्य नहीं था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि भरपो देवी की 2 बेटियां हैं।
फोरेंसिक रात को एक्सपर्ट घटनास्थल से नमूने लेते हुए।
नशे का आदी है पति रामभगत बताया जा रहा है कि रामभगत नशा करने का आदी था। वह काफी समय तक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहा और उसे 6 माह पहले ही घर लेकर आए थे। वह अपनी पत्नी से अलग गांव में ही पुराने मकान में रहता था। रविवार को भरपो देवी अपने पति रामभगत को खाना देकर घर चली गई थी। रामभगत ने उसे बाद में फोन कर वापस घर आने के लिए बुलाया। भरपो देवी ने अपनी सास गीता को बताया तो वह भी साथ बेटे के पास आ गई।
मां और पत्नी पर तेल छिड़ककर आग लगा दी
दोनों जब घर के अंदर कमरे में बैठी तो पहले से ही तैयारी कर बैठे रामभगत ने भरपो देवी और गीता पर तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। दोनों भाग न सके इसके लिए रामभगत ने पहले ही गेट बंद कर दिया था। आग लगने पर दोनों ने शोर मचाया लेकिन रात का समय होने के कारण उसकी किसी ने आवाज नहीं सुनी।
गीता ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और गांव में सीढ़ियों के रास्ते बाहर भाग गई। शोर सुनकर आस पास के गांव के लोग जागे और बाहर निकले लेकिन तब तक गीता आधी से ज्यादा जल चुकी थी। रामभगत भी वारदात करने के बाद गेट बंद कर घर के बाहर ही बैठ गया।
पहले भी कर चुका है हमला करीब तीन साल पहले रामभगत ने भरपो देवी पर तेजधार हथियार से हमला किया था। भरपो उस हमले में बाल-बाल बच गई थी। उसके बाद काफी बार झगड़ा होता रहता था। भरपो देवी की जगह एक युवक रामभगत को खाना देने के लिए अकसर जाता था लेकिन रविवार को भरपो ही गई थी। इस मामले में डीएसपी हांसी सिद्धार्थ बिश्नोई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।