Homeहरियाणाहांसी में 12 गांवों को मिले पानी के टैंकर: विधायक ने...

हांसी में 12 गांवों को मिले पानी के टैंकर: विधायक ने ट्रैक्टर चलाकर किया शुभारंभ, एक करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – Hansi News



ट्रैक्टर चलाकर मुहूर्त करते विधायक विनोद भयाना।

हिसार के हांसी हलके में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को एक करोड़ रुपए से अधिक की 14 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही 12 ग्राम पंचायतों को वॉटर टैंकर वितरित किए। विधायक ने खुद ट्रैक्टर चलाकर मुहूर्त किया।

.

विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भयाना ने क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में हलके के लोगों की हर मांग पूरी की जाएगी। चैनत, भाटला, मसूदपुर, धरमपुरा, सैनीपुरा, ढाणी पाल, सिसाय बोलान, सिसाय कालीरमन, सोरखी, ढाणी पीरवाली, ढढेरी और ढाणा कलां को वॉटर टैंकर दिए गए।

विधायक ने हाजमपुर, कुंदनापुर और सैनीपुरा को भी जल्द टैंकर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य गांवों को भी टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

परियोजनाओं में ये विकास कार्य शामिल

शुरू की गई परियोजनाओं में ढाणी ठाकरिया खेत का कच्चा रास्ता पक्का करने का काम शामिल है। जमावड़ी, ढाणी केंदू और ढाणी पाल में गली निर्माण होगा। दयाल सिंह कॉलोनी में स्वर्ग आश्रम सेवा समिति को सहायता दी जाएगी। सुल्तानपुर में सतीश की ढाणी को बिजली कनेक्शन मिलेगा।

चैरिटेबल ट्रस्ट को मदद मिलेगी

बाड़ा जगमाल में संत शिरोमणि चैरिटेबल ट्रस्ट को मदद मिलेगी। खरखड़ा में चौपाल के बाथरूम और धानक चौपाल बनेंगे। खेड़ी गगन में बावरी चौपाल और ब्राह्मण चौपाल का निर्माण होगा। जमावड़ी में बाबा रामदेव वाली गली और गढ़ी में सुरेश कोच वाली गली का निर्माण किया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version