Homeउत्तर प्रदेशहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत: कानपुर में...

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत: कानपुर में लाइट लगाने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ा था युवक, ई रिक्शा की छत पर लेटाकर अस्पताल पहुंचाया गया – Kanpur News



राजेन्द्र को ई रिक्शा की छत पर लेटाकर ले जाते लोग

कानपुर के कोहना क्षेत्र के पॉश इलाके आर्य नगर चौराहा पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलस गया। ई रिक्शा की छत पर लेटाकर हैलट अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौराहा पर लाइटिंग लगाने का काम चल रहा था। घटना के दौरान इल

.

कोहना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि आर्य नगर सब्जी मंडी निवासी राजेंद्र कुमार (32) नशे का लती था। होली के त्योहार पर गुरुवार दोपहर को आर्य नगर चौराहा पर सजावट हो रही थी। इस दौरान राजेंद्र कुमार भी वहां खड़ा था। नशे की हालत में होने के कारण उसे समझ में नहीं आया और वो खुद मजदूरों व बिजली मिस्त्री के साथ सजावट करवाने लगा।

कारीगरों ने राजेन्द्र को मना भी किया, मगर वो नहीं माना। लाइट की सजावट करने के लिए वो नगर निगम द्वारा चौराहे पर बनवाए गए कमल के फूल पर चढ़ गया। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

मिस्त्री की मदद से उतारा, ई रिक्शा की छत पर लेटाकर ले गए

बिजली मिस्त्री और अन्य लोगों की मदद से राजेन्द्र को खम्भे से उतारा गया। नीचे ई रिक्शा को लगाया गया और राजेन्द्र को सीढ़ियों के जरिए सीधे ई रिक्शा की छत पर लाया गया। छत पर ही लेटाकर उसे हैलट अस्पताल तक पहुंचाया गया मगर वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर कोहना अवधेस कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। जिसके बाद शव उन्हीं के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले परिजनों की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं प्राप्त हुई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version