Homeराज्य-शहरहिमाचल में मानसून से पहले भारी बारिश की चेतावनी: 21-22 को...

हिमाचल में मानसून से पहले भारी बारिश की चेतावनी: 21-22 को ऑरेंज अलर्ट, आज भी ज्यादातर भागों में बरसेंगे बादल, तापमान में बड़ी गिरावट – Shimla News


हिमाचल में अगले छह दिन बारिश का दौर जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन चार दिन तक मानसून की एंट्री के कोई संकेत नहीं है। मौसम विभाग केंद्र शिमला ने इससे पहले ही भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 व 22 जून को शिमला और मंडी में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

.

20 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा एक्टिव होगा। इसके बाद मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में जोरदार बारिश होगी। आज भी मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। अगले कल और परसों भी ज्यादातर भागों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में आंधी व तूफान भी चल सकता है।

शिमला में हल्की बारिश के बीच रिज पर मस्ती करते हुए टूरिस्ट

बारिश से नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ने लगा

प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान भी ज्यादातर भागों में बारिश हुई है। खासकर बिलासपुर, शिमला, हमीरपुर, कुल्लू, कांगड़ा और सिरमौर जिला के कई भागों में मूसलाधार बारिश के बाद नदी नालों में वाटर लेवल बढ़ा है। सुंदरनगर में सबसे ज्यादा 47.0 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला में भी रात को हल्की बारिश हुई और सुबह के वक्त भी बूंदाबांदी जारी है।

तापमान में भारी गिरावट

बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 6.3 डिग्री नीचे गिर गया है। चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा 11.7 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 26.4 डिग्री रह गया है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है।

कांगड़ा का तापमान नॉर्मल की तुलना में 9.5 डिग्री कम होने के बाद 29.0 डिग्री, भुंतर का 9.1 डिग्री गिरने के बाद 23.2 डिग्री, मनाली का 7.1 डिग्री लुढ़कने के बाद 18.6 डिग्री, बिलासपुर का 7.4 डिग्री कम होने के बाद 29.7 डिग्री, सुंदरनगर का 6.2 डिग्री गिरने के बाद 27.1 डिग्री और मंडी का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 26.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version