Homeराज्य-शहरहिमाचल CM अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले का करेंगे शुभारंभ: सिरमौर में करोड़ों...

हिमाचल CM अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले का करेंगे शुभारंभ: सिरमौर में करोड़ों रुपए की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास; लोगों की समस्याएं सुनेंगे – Renukaji News



अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले में शामिल देवी-देवता और लोग (फाइल फोटो)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सिरमौर जिला के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुक्खू पांच दिन तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले का शुभारंभ करेंगे। मां रेणुका और पुत्र परशुराम के पारंपरिक मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेल

.

मुख्यमंत्री सुक्खू मेले की शोभा यात्रा में भी शामिल होंगे। इस दौरान सीएम भगवान परशुराम के प्राचीन मंदिर जामू, कटाह, मंडलांह और माशू से चार देवता मेले में हाजिरी भरेंगे। इन्हें जिला प्रशासन ने मेले में आने का निमंत्रण दिया है।

सिरमौर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में करोड़ों रुपए के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वह खवागधार हेलिपेड और भुवनेश्वर महादेव मंदिर में शिव की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

गिरी के तट से निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

दोपहर बाद सीएम श्रीरेणुकाजी मेले में शामिल होंगे। मेले में सबसे पहले देव पालकियों को गिरि नदी के तट पर बनाए गए अस्थायी पंडाल में लाया जाएगा। जहां से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

दिल्ली से सीधे सिरमौर पहुंचेंगे सीएम

सीएम सुक्खू अभी दिल्ली में वह हैं। वह दिल्ली से सीधे सिरमौर के खवागधार हेलिपेड पहुंचेंगे। यहां से सीएम भुवनेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे। आज वह सिरमौर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मेले में शामिल होंगे। कुल सुबह सीएम वापस शिमला लौटेंगे।

सीएम सुक्खू महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के कारण बीते शुक्रवार को पहले दिल्ली रवाना हुए और उसी दिन रात को मुंबई पहुंचे। शनिवार को मुंबई में चुनाव प्रचार किया। रविवार को वापस दिल्ली लौटें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version