Homeहरियाणाहिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली उड़ान आज: CM सैनी दिखाएंगे...

हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली उड़ान आज: CM सैनी दिखाएंगे हरी झंडी; 2500 तक किराया, एक घंटा लगेगा समय – Haryana News



हरियाणा के पहले डोमेस्टिक एयरपोर्ट से हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली उड़ान आज से शुरू होगी। सीएम नायब सिंह सैनी एलायंस एयर के 48 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान सूबे के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल भी रहेंगे। पहली फ्लाइट में सीएम

.

चंडीगढ़ से हिसार की फ्लाइट की सीटें अभी बची हैं। फ्लाइट का किराया 1724 से 2500 रुपए तक रहेगा। सीट की उपलब्धता के आधार पर यह कम ज्यादा हो सकता है।

अयोध्या-दिल्ली के लिए शुरू हो चुकी उड़ानें

प्रदेश के पहले डोमेस्टिक एयरपोर्ट से इसी साल 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या व दिल्ली की उड़ान शुरू हुई थी। यहां से अब तक 750 से अधिक यात्री अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं। सरकार ने हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने का वादा किया था।

ये रहेगा फ्लाइट का टाइम टेबल

चंडीगढ़ से दोपहर 3:20 बजे उड़ान भर शाम 4:30 बजे हिसार पहुंचेगा विमान। इसके बाद हिसार से शाम 4:55 बजे उड़ान भर शाम 5:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। हिसार से चंडीगढ़ के बस में 4, ट्रेन में 7 घंटे लगते हैं, फ्लाइट से 1 घंटा लगेगा। सड़क मार्ग से हिसार से चंडीगढ़ की दूरी 252 किलोमीटर है। साधारण बस में करीब 4 घंटे का समय लगता है। 320 रुपए किराया है। हिसार के रायपुर स्टेशन से चंडीगढ़ तक पैसेंजर ट्रेन में 7 घंटे लगते हैं। 55 रुपए किराया है। फ्लाइट से सिर्फ 1 घंटे में पहुंचेंगे। समय तो बचेगा, पर किराया कई गुना ज्यादा लगेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version