मोतिहारी में होली का रंग लोगों पर चढ़ने लगा है। हर गली-मोहल्ले में रंगों की धूम मची है। राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। चांदमारी स्थित वाल्मीकि सदन में जीकेसी ने होली मिलन सह महिला सम्मान समारोह का आयोज
.
महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राजद की ओर से भी विशाल होली मिलन समारोह में कार्यकर्ता रंगों में सराबोर दिखे। स्वर्णकार संघ द्वारा बिके गार्डन में आयोजित समारोह में मंत्री कृष्णन पासवान और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार शामिल हुए।
पूर्व मंत्री ने महिला के साथ किया डांस
पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने एक महिला के साथ होली गीतों पर डांस किया। लोगों ने तालियों से माहौल को रंगीन बना दिया। बाजारों में भी होली की रौनक दिख रही है। रंग-गुलाल, पिचकारी, गुजिया और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सभी होली की तैयारियों में व्यस्त हैं।
मोतिहारी का हर कोना होली के रंग में सराबोर है। लोग मस्ती और उल्लास के साथ रंगों के इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं।