Homeबिहार10 जनवरी को झाझा में ढाई घंटे नहीं रहेंगी लाइट: 11:30...

10 जनवरी को झाझा में ढाई घंटे नहीं रहेंगी लाइट: 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा पावर कट,सहायक कार्यपालक अभियंता ने दी जानकारी – Jamui News



जमुई में शुक्रवार 10 जनवरी को जिला अंतर्गत झाझा प्रखंड मुख्यालय और इससे जुड़े सभी गांवों को ढाई घंटे बिजली नहीं मिलेगी। गुरुवार की शाम 5 बजे सहायक कार्यपालक अभियंता संजीव केशरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 132/33 केवी झाझा ग्रीड का विंटर मेंटेनेंस

.

इसके चलते झाझा ग्रीड से जुड़े 33 केवी झाझा , 33 केवी झाझा रेलवे , 33 केवी रामदासपुर और 33 केवी शिकारडीह फीडर को बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकेगी। उन्होंने विंटर मेंटेनेंस कार्य को नितांत आवश्यक करार देते हुए कहा कि उपभोक्ता निर्धारित समय के पहले जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि उन्हें कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़े। कार्यपालक ने विभागीय कार्य के बाद घोषित समय पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिए जाने की बात कही है। उन्होंने असुविधा के लिए खेद जताया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version