Homeदेश16 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी: उत्तर प्रदेश के 20 और...

16 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी: उत्तर प्रदेश के 20 और MP के 7 जिलों में बारिश; झारखंड-छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट


22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के 7 जिलों में बरसात के चलते तापमान में गिरावट हुई। साथ ही अगले 4 दिनों तक आंधी-बारिश का मौसम बने रहने के आसार है।

साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी बारिश का अनुमान है। लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में कुछ ही जिलों में बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज भी बादल और बरसात होगी।

क्लाइमेट ट्रेंड की रिपोर्ट- वेस्टर्न डिस्टरबेंसेस का पैटर्न बदला

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का पैटर्न बदलने से मौसम पर सबसे ज्यादा असर होने लगा है। हिमालय पर जनवरी-फरवरी में होने वाली बर्फबारी मार्च-अप्रैल में होने लगी है। दो साल से सबसे ज्यादा स्नोकवर मार्च में हो रहा है। इससे हीटवेव के दौर घट रहे हैं। यह जानकारी जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन करने वाली संस्था क्लाइमेट ट्रेंड ने दी है।

सर्दियों में पश्चिम से आने वाले तूफानों को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कहते हैं। कुछ साल पहले तक नवंबर से फरवरी के बीच सबसे ज्यादा डिस्टरबेंस आते थे। हालांकि, चार-पांच सालों में इनकी सक्रियता जनवरी-फरवरी में कम होकर मार्च-अप्रैल में बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ें…

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

  • 10 मई: राजस्थान के कई जिलों में धूलभरी आंधी का अनुमान। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, आंध्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नॉर्थ ईस्ट में अरुणाचल, असम, मेघालय के कुछ जिलों में बारिश का अनुमान है। वहीं सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में हीट वेव चलेगा।
  • 11 मई: राजस्थान, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में उमस के साथ गर्मी बढ़ेगी। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के साथ दक्षिण राज्यों के आंध्र, तेलंगाना में बारिश का अलर्ट है।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version