Homeउत्तर प्रदेश18 के पार पहुंचा रात का तापमान: मेरठ में बारिश के...

18 के पार पहुंचा रात का तापमान: मेरठ में बारिश के बाद तेजी से बढ़ा गर्मी का अहसास – Meerut News



मेरठ में रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार की रात तापमान 18 को पार कर गया। दिन में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी गर्मी का असर ओर बढ़ेगा। इसके बाद मौसम में फिर से बदलाव होगा।

.

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक राजकीय मौसम विभाग पर सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 64 एवं न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटा रहा। डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में अगले तीन-चार दिन बदलाव होगा। जिसके बाद गर्मी का असर कम होगा। गर्मी अत्यधिक होने के कारण प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है, उसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version