Homeराज्य-शहर2027 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे वरिंदर घुम्मण: दुनिया के सबसे बड़े...

2027 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे वरिंदर घुम्मण: दुनिया के सबसे बड़े शाकाहारी बॉडी-बिल्डर बोले-किसी पार्टी से संपर्क नहीं, जिससे तालमेल बैठा, उसे जॉइंन करूंगा – Jalandhar News


अपने जिम के अंदर वरिंदर सिंह घुम्मण थेरपी लेते हुए।

दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण द्वारा साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़े जाने को लेकर पहली बार खुलकर बात की गई। घुम्मण ने पहली बार जालंधर में मीडिया के सामने आकर कहा कि वह चुनाव लड़े

.

हालांकि फिलहाल ये तय नहीं है कि वह चुनाव किसी पार्टी से लड़ेंगे या फिर आजाद। बता दें कि गुरुवार को घुम्मण ने सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। बता दें कि बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण जालंधर से ताल्लुक रखते हैं।

पढ़ें वरिंदर सिंह घुम्मण ने चुनाव लड़ने के बारे में क्या कहा….

पहली बार मीडिया के सामने आए दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण ने कहा- दुनिया भर में उन्होंने अपने जिले, राज्य और देश का नाम रौशन किया है। वह दुनिया के इकलौते ऐसे बॉडी बिल्डर हैं, जोकि शाकाहारी खाने को अपनी डाइट बनाकर इतना बड़ा मुकाम हासिल कर पाया है।

बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण ने आगे कहा- मैंने हमेशा नौजवानों को सेहत बनाने और उन्हें स्पोर्ट्स की ओर अपना रुझान बढ़ाने के लिए मोटिवेट किया है। ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को इससे जोड़ने के लिए मैंने ये फैसला लिया है। मेरा खुद का कोई इतना मन नहीं था कि मैं राजनीति में जाऊं, मगर युवा पीढ़ी के लिए मुझे लगता है ये समय की दरकार है।

बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण।

घुम्मण ने कहा- मैं किसान हूं, 20 सालों से देश को रिप्रजेंट कर रहा हूं

बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण ने आगे कहा- मैं किसी भी राजनीति बैकग्राउंड से नहीं हूं, एक आम परिवार और किसान घर का बेटा हूं। मेरी डेयरी है। मैं अपने देश को पिछले 20 साल से रिप्रजेंट कर रहा हूं। पंजाब का रहने वाला हूं मैं, पंजाब के युवाओं के खून में राजनीति है। ये हमारे गुरुओं के आदेशों के बाद मिली है। मैं अच्छी जिंदगी जी रहा हूं, मुझे किसी चीज की कमी नहीं है। पंजाब की स्थिति को देखते हुए अब युवाओं के आगे आने का समय है।

बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण ने आगे कहा- फिलहाल न मैं किसी पार्टी से जुड़ा हूं और ना ही फिलहाल किसी पार्टी में जाने का विचार है। आगे चलकर जो भी पार्टियां हमें अपरोच करेंगी, उनके साथ बातचीत करेंगी बैठेंगे, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। अगर किसी भी पार्टी के साथ मेरी विचार धारा मिलती होगी तो मैं जरूर पार्टी जॉइन करूंगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं आजाद चुनाव लड़ूंगा।

घुम्मण बोले- मैंने सलमान-शाहरुख के साथ काम किया

बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण ने कहा- मैं सलमान खान, शाहरुख खान सहित कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुका हूं। अभी भी कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं, ये मेरा काम है। इससे मुझे रोजी रोटी मिलती है। बॉलीवुड में गए हैं तो हम पंजाबी की मिट्टी से गए हैं। बॉलीवुड भी मानता है कि ऐसे लोग सिर्फ हमें पंजाब से ही मिलेंगे। ये हमारा इतिहास है, इस पर हमें बने रहना है। पंजाब के जो नौजवान नशा करने लग गए, उन्हें हटाना मेरा पहला लक्ष्य होगा।

एक दिन पहले पोस्टर शेयर की चुनाव लड़ने की जताई थी इच्छा।

अब जान लीजिए कौन है वरिंदर सिंह धुम्मन

पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले वरिंदर सिंह घुम्मण प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर हैं, जिनकी हाइट 6.2 फिट है। घुम्मण दुनिया के इकलौते वेजीटेरियन बॉडी बिल्डर। वरिंदर सिंह घुम्मण जालंधर में अपना एक डायरी फॉर्म भी चलाते हैं। उनके पास 100 से ज्यादा मवेशी हैं।

बचपन से वरिंदर सिंह घुम्मण बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन में हिस्सा ले रहे हैं। साल 2005 में वरिंदर सिंह घुम्मण पहली बार मिस्टर जालंधर चुने गए थे। जिसके बाद वह नहीं रुके और एक के बाद एक इनाम जीतते गए। साल 2005 में ही वरिंदर सिंह घुम्मण ने अपने नाम मिस्टर पंजाब का टाइटल भी किया था।

तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद 2008 में वह मिस्टर इंडिया चुने गए। जिसके बाद उन्होंने अगले साल मिस्टर एशिया का कंपटीशन लड़ा और वह वहां पर दूसरे नंबर पर रहे। वरिंदर के दादा हॉकी प्लेयर थे। पिता भूपिंदर सिंह कबड्डी खेलते थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version