Homeदेश30 फीट की ऊंचाई गिरी 10 साल की बच्ची: मनाली में...

30 फीट की ऊंचाई गिरी 10 साल की बच्ची: मनाली में जिलाइनिंग के दौरान हादसा हुआ; परिवार छुट्टियां बिताने पहुंचा था


मनाली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घायल त्रिशा का नागपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली का एक वीडियो वायरल है। इसमें जिपलाइनिंग कर रही 10 साल की बच्ची 30 फीट की ऊंचाई से जमीन पर जा गिरी। घटना में गंभीर घायल हुई बच्ची का नाम त्रिशा है। पहले त्रिशा को मनाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चंडीगढ़ रेफर किया, अब उसका नागपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

त्रिशा का परिवार महाराष्ट्र के नागपुर का रहने वाला है। त्रिशा अपने पिता प्रफुल्ल बिजवे अपनी मां के साथ हॉलिडे मनाने मनाली पहुंची थी। 8 जून को जब वो जिपलाइनिंग कर रही थी, तब हादसा हुआ। वीडियो सामने पहाड़ी पर मौजूद शख्स ने रिकॉर्ड किया।

वीडियो में नजर आ रहा है कि त्रिशा वायरल पर लटकी हुआ आती है, जब वो 30 फीट की ऊंचाई पर होती है तभी उसका हुक, जिसके सहारे वो लटकी हुई थी, वो टूट जाता है। त्रिशा चीखती पर जमीन पर आ गिरती है। वीडियो बना रखा कहता सुनाई देता है- ओ… बच्ची गिर गई।

घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें…

तस्वीर 1- त्रिशा जिपलाइनिंग करती हुई आती है।

तस्वीर 2- त्रिशा जब 30 फीट की ऊंचाई पर थी, तभी उसका हुआ टूटा।

तस्वीर 3- हुक टूटने के बाद त्रिशा जमीन पर आ गिरती है।

तस्वीर 4- जिपलाइनिंग के दूसरे छोर पर खड़े शख्स ने पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version