Homeबिहार9 बच्चों के पिता की घर में मिली लाश: 36 साल...

9 बच्चों के पिता की घर में मिली लाश: 36 साल की उम्र में कर रखी थी 4 शादियां, मौत की सूचना पर एक भी पत्नी नहीं आई – Purnia News


पूर्णिया में 9 बच्चों के पिता का घर में शव मिला। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-44 के सतडोभ गांव निवासी मंतलाल ऋषि के बेटे चंदन ऋषि (36) के रूप में हुई है। जिसने 4 शादियां कर रही थी, पर चंदन शराबी था। इसलिए सभी पत्नियां उसके साथ नह

.

चंदन घर में अकेला ही रहता था। स्थानीय लोग आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले की जानकारी पत्नियों और पुलिस को दी गई। पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, पर 4 पत्नियों में से एक भी नहीं आई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा अस्पताल।

पोस्टमॉर्टम आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा: पुलिस

मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक मंतलाल ऋषि 4 भाई कुंदन, पवन और शक्तिमान ऋषि में सबसे बड़ा। तीनों काम की तलाश में पूर्णिया से बाहर दिल्ली और पंजाब में है।

मृतक की चाची शनिचरी देवी ने बताया कि चंदन ऋषि शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। वो मजदूरी का काम करता था। जो कमाता था वो शराब में बर्बाद कर देता था। वो पत्नी और बच्चों का न तो ध्यान रखता और न ही राशन खर्चा देता था।

जिस कारण पत्नियां साथ नहीं रहती थी। सभी पत्नियां घर छोड़कर चली गई थी। सुबह गांव के ग्रामीण उसे खोजते हुए घर पहुंचे। जहां कमरे में वो फंदे के सहारे झूलता हुआ मिला।

थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि युवक शराबी प्रवृत्ति का था, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version