HomeBlog"ओवैसी दोबारा भोपाल आए तो कपड़े फाड़ देंगे":भाजपा नेता जसपाल अरोड़ा की...

“ओवैसी दोबारा भोपाल आए तो कपड़े फाड़ देंगे”:भाजपा नेता जसपाल अरोड़ा की चेतावनी, बोले- जनता स्टेशन से बाहर नहीं निकलने देगी

सीहोर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल में दिए हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत में अरोरा ने ओवैसी के बयानों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भोपाल आकर बयान देने वालों को उनके गढ़ हैदराबाद जाकर जवाब दिया जाएगा। ओवैसी और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच भोपाल के काजी कैंप को लेकर मिसाइल वाले बयान पर भी हाल में जुबानी प्रतिक्रिया सामने आई है। शर्मा ने बाद में कहा था कि उनका संदर्भ भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के काजी कैंप से था। ओवैसी ने इसके बाद भोपाल में शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। अरोरा बोले- मिसाइल का जिक्र मुहावरे के तौर पर किया अरोरा ने अतिक्रमण हटाने और मिसाइल से जुड़े बयान पर सफाई देते हुए कहा कि जहां भी अतिक्रमण करने वाले सक्रिय हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत देने के लिए मिसाइल शब्द का इस्तेमाल मुहावरे के तौर पर किया गया था। उनका कहना है कि इसका मतलब वास्तव में मिसाइल दागना नहीं था। उन्होंने ओवैसी के भोपाल आने को लेकर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे मुस्लिम समुदाय को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। अरोरा ने कहा कि ऐसी कोशिश सफल नहीं होगी। बोले- भोपाल की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब से अरोरा ने कहा कि भोपाल उनका घर है और शहर की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब से रही है। उनके मुताबिक यहां हिंदू-मुस्लिम लंबे समय से मिल-जुलकर रहते आए हैं और आगे भी यह एकता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि पहले भी कई लोग माहौल बिगाड़ने के लिए भोपाल आए, लेकिन शहर की जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। ओवैसी की भाषा को अरोरा ने गलत, असंसदीय और निंदनीय बताया। ओवैसी के दोबारा भोपाल आने पर भी दिया बयान अरोरा ने कहा कि अगर ओवैसी दोबारा भोपाल आते हैं तो यहां की जनता उन्हें लेकर अपना विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि लोग उन्हें स्टेशन से बाहर कदम नहीं रखने देंगे और उनके कपड़े फाड़ने की बात कही। अरोरा ने कहा कि ओवैसी के बयानों से भाजपा कार्यकर्ताओं और भोपालवासियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब उनके क्षेत्र हैदराबाद जाकर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments