HomeBlogनिर्माणाधीन मकान से मोटर, केबल और 2 क्विंटल सरिया चोरी:मुख्य दरवाजे के...

निर्माणाधीन मकान से मोटर, केबल और 2 क्विंटल सरिया चोरी:मुख्य दरवाजे के पास की ईंटें तोड़कर घुसे, पुलिस आसपास कर रही पूछताछ

कोलारस के लोधी मोहल्ला जगतपुर में निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान से बोरवेल की मोटर, टिल्लू मोटर, करीब 300 फीट केबल और लगभग 2 क्विंटल लोहे का सरिया चोरी कर ले गए। चोरी की घटना 14 से 16 सितंबर के बीच की बताई गई है। मकान मालिक ने 17 सितंबर को कोलारस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुख्य दरवाजे के पास की ईंटें तोड़कर घुसे ग्राम राछी निवासी इंदरसेन धाकड़ का कोलारस के लोधी मोहल्ला जगतपुर में मकान बन रहा है। इंदरसेन के मुताबिक, 14 से 16 सितंबर के बीच चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे के पास लगी कुछ ईंटें तोड़ दीं। इसके बाद वे अंदर घुसे और सामान चोरी कर ले गए। मोटर और 300 फीट केबल ले गए चोरों ने मकान में लगी बोरवेल की मोटर और एक टिल्लू मोटर निकाल ली। इसके अलावा करीब 300 फीट केबल और लगभग दो क्विंटल लोहे का सरिया भी चोरी कर लिया। निर्माणाधीन मकान में चोरी का पता चलने के बाद इंदरसेन ने आसपास के लोगों से चोरों के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस कर रही मामले की जांच इंदरसेन धाकड़ ने 17 सितंबर को कोलारस थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी गया सामान वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments