MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 6 शव मिले:नर्मदा के बरगी डैम में हादसा, 15 से ज्यादा लापता; रातभर चलेगा रेस्क्यू, आर्मी ने संभाला मोर्चा

4 Min Read




मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरा MP टूरिज्म का क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। हादसे में अब तक 4 से 6 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 19 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं 15 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और बारिश के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर डूब गया। बरगी सिटी CSP अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम ने राहत कार्य को मुश्किल बना दिया। वहीं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह का कहना है कि 4 शवों को बरामद किया गया है। रेस्क्यू जारी है। रातभर चलेगा रेस्क्यू, हैदराबाद से आ रही टीम अंधेरा और बारिश के बीच SDRF ने टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान क्रूज को रस्सियों से बांधकर किनारे लाने की कोशिश भी की गई। अब हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना की टीम रेस्क्यू में शामिल हो गई है। हैदराबाद से स्पेशल टीम और एक हेलीकॉप्टर भी रवाना किया गया है। क्रूज 20 फीट गहराई में फंसा
जानकारी के अनुसार क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा हुआ है। जेसीबी और नाव की मदद से उसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन आगे ले जाने में सफलता नहीं मिली। अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों की मदद से क्रूज को किनारे लाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, रेस्क्यू में सुविधा के लिए गड्ढा खोदने की भी तैयारी है। पायलट का दावा- लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला
क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह 10 साल से सेवा में है और सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। हादसे की तस्वीरें… पर्यटन विभाग के अधिकारी बोले- 20 साल पुराना है क्रूज पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने बताया कि बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं दूसरा क्रूज खराब है। खमरिया के एक परिवार के 15 लोग थे सवार आयुध निर्माणी खमरिया के A3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए हुए थे। कामराज मूलत: कर्नाटक के रहने वाले हैं। कामराज के एक बेटे को बचा लिया गया है। वहीं कामराज, उनकी पत्नी और बेटा अब भी लापता है। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए।



Source link

Share This Article
Leave a Comment