- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Rajasthan Delhi Mumbai MP CG | Rainfall Heatwave Alert
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग के मुताबिक, आज देशभर के 20 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। वहीं पूर्वी राज्यों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी संभव है। मध्य प्रदेश के 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 12 मई तक मौसम में थोड़ी ठंडक बनी रहने की संभावना है।
राजस्थान के भी 18 शहरों में बरसात के आसार है। पंजाब में अगले 3 दिन तक आंधी-बारिश और हरियाणा के 12 जिलों में आंधी का अनुमान है। इधर पूर्वोत्तर के राज्यों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लेकिन केवल कुछ ही जिलों मे बारिश हो सकती है।
वहीं शुक्रवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के चलते तापमान में गिरावट हुई। लेकिन पंजाब और हरियाणा में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और आंधी आई। लेकिन मौसम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ।
साथ ही दक्षिण के राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा में रुक-रुककर बारिश हुई। महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश हुई। साथ ही अगले 3 दिन बारिश का अनुमान किया गया है।
क्लाइमेट ट्रेंड की रिपोर्ट- वेस्टर्न डिस्टरबेंसेस का पैटर्न बदला वेस्टर्न डिस्टरबेंस का पैटर्न बदलने से मौसम पर सबसे ज्यादा असर होने लगा है। हिमालय पर जनवरी-फरवरी में होने वाली बर्फबारी मार्च-अप्रैल में होने लगी है। दो साल से सबसे ज्यादा स्नोकवर मार्च में हो रहा है। इससे हीटवेव के दौर घट रहे हैं। यह जानकारी जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन करने वाली संस्था क्लाइमेट ट्रेंड ने दी है।
सर्दियों में पश्चिम से आने वाले तूफानों को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कहते हैं। कुछ साल पहले तक नवंबर से फरवरी के बीच सबसे ज्यादा डिस्टरबेंस आते थे। हालांकि, चार-पांच सालों में इनकी सक्रियता जनवरी-फरवरी में कम होकर मार्च-अप्रैल में बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ें…
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
- 11 मई: उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी-बारिश होगी। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल-सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश होगी। इधर नॉर्थ-ईस्ट में तेज बारिश का अलर्ट है। दक्षिण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तटीय हिस्सों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
- 12 मई: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है। तेलंगाना और आंध्र तट पर फिर से आंधी-बारिश और तूफानी हवाओं का असर रहेगा। नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश का अलर्ट है।
- 13 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। विदर्भ में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बंगाल-सिक्किम में बारिश होगी। गुजरात में भी आंधी-बारिश और तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट की संभावना है।