- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Gujarat Maharashtra Rajasthan MP UP Jharkhand
नई दिल्ली27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के बाद मानसून ने राजस्थान-उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी। मानसून ने 3 दिन में 6 राज्यों को कवर कर लिया।
मौसम विभाग ने आज झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अनुमान के चलते रांची के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। बुधवार को खराब मौसम के कारण रांची से 4 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं।
मौसम विभाग ने आज गुजरात, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय अरुणाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश की चेतावनी है।
बुधवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रूट पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायल यात्रियों को कंडी से गौरीकुंड भेजा गया।
19 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए…
दिल्ली की हवा 8 महीने बाद सबसे साफ, AQI 81 पहुंचा
दिल्ली में भी प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण दिल्ली के लोगों गर्मी से राहत मिली है, साथ ही प्रदूषण भी कम हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में 8 महीने से ज्यादा समय में सबसे साफ हवा दर्ज की गई।
ऐसा इसलिए क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर 81 पर आ गया, जो इसे संतोषजनक कैटेगरी में रखता है। इससे पहले सबसे साफ हवा 29 सितंबर 2024 को दर्ज की गई थी, जिसमें 76 का एक्यूआई था।
CPCB के मुताबिक 0 से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच AQI संतोषजनक, 101 से 200के बीच AQI मध्यम, 201 से 300 के बीच AQI खराब, 301 से 400 के बीच AQI बहुत खराब और 401 से 500 के बीच AQIगंभीर माना जाता है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।आज उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। यहां भारी बारिश की संभावना है।
IMD के मुताबिक आज ओडिशा के सुंदरगढ़, क्योंझर, झारसुगुड़ा और संबलपुर में बहुत भारी बारिश और समंदर की स्थिति बहुत खराब होने की संभावना है। इसलिए मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
देशभर से मौसम की तस्वीरें…
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गईं, पानी घरों में घुस गया है।
में मानसून की एंट्री के बाद रांची के एक स्कूल में बच्चे खुद को बारिश से बचाते हुए नजर आए।
सिलचर में कलैन-सिलचर रोड पर भांगरपार में हारांग पुल ढह गया, जिससे दो भारी ट्रक नदी में गिर गए।
मुंबई में बारिश के दौरान मरीन ड्राइव पर कई फुट ऊंची लहरें उठती नजर आईं।
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…
20 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
21 जून: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।