HomeदेशUPSC सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्‍ट जारी: प्रयागराज की शक्ति दुबे...

UPSC सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्‍ट जारी: प्रयागराज की शक्ति दुबे टॉपर, टॉप 5 में 3 लड़कियां; मेरिट में 1009 कैंडिडेट्स


  • Hindi News
  • Career
  • UPSC CSE Final Result Topper 2025 List Update; Shakti Dubey | UPSC

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज की शक्ति दुबे की ऑल इंडिया रैंक 1 बनी है।

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में शामिल है। मेरिट लिस्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज की गई है।

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर

यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। शक्ति ने बायो केमिस्ट्री से 2016 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। नंबर 2 पर हर्षिता गोयल रही हैं। हर्षिता शाह मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं।

UPSC टॉपर्स की टॉप 5 लिस्‍ट में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं।

कुल 1009 कैंडिडेट्स ने UPSC CSE क्वालिफाई किया है। इसमें जनरल के 335, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 109, OBC के 318 , SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं।

यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version