Homeझारखंडबिरसा मुंडा के परपोते का निधन: रिम्स के ट्रामा सेंटर में...

बिरसा मुंडा के परपोते का निधन: रिम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज, सड़क हादसे में गंभीर रूप से हुए थे घायल – Ranchi News


बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का निधन

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा परपोते मंगल मुंडा का रिम्स में निधन हो गया है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका इलाज रिम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। मंगल मुंडा के बेटे ने बताया कि देर रात 12.30 बजे के करीब उनका निधन हो गया है। आज उनका

.

खूंटी-तमाड़ रोड में हुआ था हादसा

25 नवंबर की शाम खूंटी तमाड़ रोड में रूताडीह के पास सड़क हादसा हुआ था। बिरसा मुंडा के परिजन सहित कई लोग एक टाटा मैजिक के ऊपर बैठे थे। टाटा मैजिक गाड़ी जैसे ही मोड़ के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी हादसे में मंगल मुंडा गंभीर घायल हो गए थे।

मंगल मुंडा के ब्रेन के दोनों तरफ खून के थक्के जम गए थे। चोट के कारण काफी खून भी बह गया। उन्हें तत्काल ऑपरेशन की जरूरत थी।

———————————————

ये खबर भी पढ़ें…

बिरसा मुंडा के पड़पोते इलाज के लिए रातभर तड़पे:अस्पताल प्रशासन ने कहा- बेड खाली नहीं, एंबुलेंस में ही ऑक्सीजन देनी पड़ी

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पड़पोते मंगल मुंडा को रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में इलाज नहीं मिला। सड़क हादसे में घायल होने के बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया था। अस्पताल प्रशासन ने बेड खाली न होने की बात कहकर उन्हें एडमिट नहीं किया।

मंगल मुंडा के भाई जंगल सिंह मुंडा ने भास्कर को बताया- हादसा 25 नवंबर को हुआ था। हम लोग रात 10 बजे रिम्स पहुंचे थे। वहां ट्रॉली मैन से कहा- ऑक्सीजन वाला बेड चाहिए। उसने कहा- बेड खाली नहीं है। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भी भर्ती नहीं किया।

एंबुलेंस में ही मंगल मुंडा को ऑक्सीजन लगाई गई। एंबुलेंस में दो ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आए थे। वे रातभर एंबुलेंस में रहे, डॉक्टरों ने उनकी जांच तक नहीं की। 26 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किसी को फोन किया। उसके बाद रिम्स के डॉक्टरों ने उनकी जांच शुरू की। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version