प्रयागराज3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खुशी दुबे का किया गया स्वागत।
यूपीएससी 2024 की टॉपर शक्ति दुबे बुधवार को प्रयागराज पहुंचीं। वह दोपहर 12 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रयागराज जंक्शन आईं। स्टेशन पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर शक्ति के आगमन पर तालियां और जयकारे गूंज उठे। शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
शक्ति ने मीडिया से बातचीत में अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि मां गंगा का आशीर्वाद उनके साथ रहा। प्रयागराज की पवित्र भूमि से उन्हें हमेशा ऊर्जा मिली। गंगा किनारे से उन्हें शांति और प्रेरणा मिलती थी।
टॉपर ने युवाओं को संदेश दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
शक्ति की मां ने भावुक होकर कहा कि बेटी ने पूरे शहर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पिता ने बताया कि शक्ति बचपन से पढ़ाई में गंभीर और अनुशासित रही हैं। प्रयागराज के लोगों ने इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व जताते हुए शक्ति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।