अशोकनगर में फिर बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट।
अशोकनगर में बीते दिनों ठंड से मिल रही राहत अब खत्म हो गई है। बादलों के छंटने के बाद मौसम ने करवट बदली है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
.
न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जो 12 डिग्री से घटकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री से गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
उत्तर-पूर्व दिशा से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। धूप खिलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।
आसमान साफ होने के बावजूद लोगों को ठंड सता रही है।
अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हवाएं उत्तर से पूर्व दिशा की ओर 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को सलाह
किसानों को विशेष सलाह दी गई है कि वे फसलों में नियमित सिंचाई करें। साथ ही सरसों, धनिया और मसूर की फसलों में माहू कीट की निगरानी करें। यदि कीट दिखाई दे तो तुरंत उचित कीटनाशक का छिड़काव करें।