Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ में पूर्व जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा में गाली गलौज: महिला...

आजमगढ़ में पूर्व जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा में गाली गलौज: महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुसुमलता ने लगाया मां बहन की गाली और धक्का देकर भगाने का आरोप – Azamgarh News



आजमगढ़ में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने महिला जिला अध्यक्ष के साथ की अभद्रता।

आजमगढ़ जिले में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और महिला मोर्चा की पदाधिकारी कुसुम लता बौद्ध के बीच गाली गलौज और धक्का देने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर महिला मोर्चा की पदाधिकारी कुसुम लता ने अपनी सहयोगियों के साथ मिलकर जिले के एसपी हेमराज मीन

.

यह था पूरा मामला

इस बारे में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध ने बताया कि बागेश्वर नगर में भाजपा की बैठक चल रही थी जिसमें हमें बुलाया गया था जब हम वहां पहुंचे और बातचीत शुरू होने लगी। इसी बीच लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय ने मां बहन की गाली देते हुए धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष का कहना है कि लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष ने इस बात की भी धमकी दी कि यदि दोबारा कार्यक्रम में दिखाई दी तो जान से मार देंगे। इसके बाद महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने इस मामले की जानकारी भाजपा के पदाधिकारी को दी।

और इसकी शिकायत जिले के एसपी हेमराज मीणा से भी की गई। महिला मोर्चा की पदाधिकारी का कहना है कि ऐसी मानसिकता के लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। महिला पदाधिकारी का कहना कि भाजपा सरकार सबको सम्मान देती है पर पूर्व जिला अध्यक्ष हम लोगों को बराबर में बैठे देखना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि लगातार हमले करते रहते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version