Homeउत्तर प्रदेशपड़ोसियों ने विधवा का मकान हथियाया: महोबा में जबरन डाला दूसरा...

पड़ोसियों ने विधवा का मकान हथियाया: महोबा में जबरन डाला दूसरा ताला, 7 महीने से न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग – Mahoba News


इरफान पठान | महोबा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

85 वर्षीय कुसुम कुमारी।

महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग विधवा महिला के साथ पड़ोसियों ने ज्यादती की है। बनियाटपुरा मोहल्ले में रहने वाली 85 वर्षीय कुसुम कुमारी के मकान पर उनके पड़ोसी परमानंद ने अपने बेटों के साथ मिलकर कब्जा कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि परमानंद ने अपने बेटों दीप नारायण और मनीष के साथ मिलकर उनके मकान पर दूसरा ताला लगा दिया है। इससे उनका बाथरूम और शौचालय बंद हो गया है। पीड़िता पिछले सात महीने से न्याय के लिए पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रही हैं।

कई बार पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर मंगलवार को बुजुर्ग महिला जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर दी है। डीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। विधवा और असहाय बुजुर्ग महिला दबंगों की प्रताड़ना से बेहद परेशान हैं। महिला द्वारा लगाए जा रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है ये तो जांच का विषय है लेकिन महिला अपने मकान को पाने के लिए अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगाने को मजबूर है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version