Homeछत्तीसगढएक साल में 15 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बने: प्रदेश...

एक साल में 15 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बने: प्रदेश में अब तक सिर्फ महिलाओं के ही 1 करोड़ 20 लाख से अधिक कार्ड – Raipur News



छत्तीसगढ़ में एक साल में 15 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बने

छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर 2023 को भाजपा सरकार के बनने के बाद अब तक 15 लाख 31 हजार 857 महिलाओं के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। राज्य में हर महीने औसतन 1 लाख से अधिक महिलाओं के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब तक 1 करोड़ 20 लाख महिलाओं के कार्ड बन च

.

योजना के तहत आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन पूरी निःशुल्क है। प्रदेशभर में सभी च्वाइस सेंटर, शासकीय अस्पतालों और ऐसे प्राइवेट अस्पताल जहां आयुष्मान कार्ड से लिंकअप है, वहां कार्ड बनवाने की सुविधा है। इन सेंटर्स पर जाकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

खुद कर कर सकते हैं डिजिटल रजिस्ट्रेशन यदि कोई व्यक्ति स्वयं आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहता है, तो यह भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से संभव है। गूगल प्ले स्टोर पर “आयुष्मान भारत” ऐप डाउनलोड करके स्वयं कार्ड पंजीकरण किया जा सकता है। यह सुविधा उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर आसानी से घर बैठे पंजीयन कराना चाहते हैं।

इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाते हुए पहले ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना पंजीकरण पूरा कर लिया है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को राशन कार्ड में परिवार का मुखिया बनाए जाने की नीति को इस योजना से भी जोड़ा है। राज्य के 33 जिलों में राशन कार्डधारी परिवारों की महिलाओं का आयुष्मान कार्ड पंजीयन अब भी किया जा रहा है।

महिलाओं की भागीदारी 44% से अधिक राज्य में राशन कार्डधारी कुल आबादी के अनुपात में देखा जाए तो आयुष्मान कार्ड पंजीयन में महिलाओं की भागीदारी 44% से अधिक हो चुकी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version