Homeझारखंडऑटो चालक हत्याकांड में तीन बदमाश गिरफ्तार: जान से मारने की...

ऑटो चालक हत्याकांड में तीन बदमाश गिरफ्तार: जान से मारने की धमकी के बाद हत्या की रची साजिश, काफी समय से था विवाद – Jamshedpur (East Singhbhum) News



एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सूरज प्रमाणिक और मुख्य आरोपी मनोज जायसवाल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

सोनारी थाना क्षेत्र के कार्मल स्कूल के पीछे ऑटो चालक सूरज प्रमाणिक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज जायसवाल उर्फ मनोज पगली, पिंटू सिंह, प्रकाश कुमार सिंह और विकास सिंह उर्फ हेते शामिल हैं। सूर

.

एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सूरज प्रमाणिक और मुख्य आरोपी मनोज जायसवाल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले सूरज ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूरज की हत्या की साजिश रची।

24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, मनोज ने अपने साथियों पिंटू सिंह और प्रकाश कुमार सिंह के साथ हत्या की पूरी योजना बनाई। गुरुवार की सुबह इस साजिश को अंजाम देते हुए सूरज पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तकनीकी और साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version