Homeबिहारऔरंगाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत: 11...

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत: 11 दिन पहले हुई थी शादी,  मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सुबह के समय घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सड़क किनारे शव मिला है। 11 दिन पहले ही शादी हुई थी। मृतक की पहचान सुदामा शर्मा के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैर मिर्जा गांव की है

.

परिजनों ने बताया, ‘एक जून को सुदामा की शादी डेहरी ऑन सोन में मधु के साथ हुई थी। घर से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घर में कमाने वाला इकलौता था। फर्नीचर का काम करता था।’

ये तस्वीर एक जून की है।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार यादव ने बताया कि मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुआवजा के लिए जिलाधिकारी से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।

छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version