Homeबिहारदूरदर्शन के 2 पदाधिकारियों में विवाद: पुराने डायरेक्टर ने चोरी का...

दूरदर्शन के 2 पदाधिकारियों में विवाद: पुराने डायरेक्टर ने चोरी का दिया आवेदन, कहा- चैंबर सील करके गए थे; डॉक्यूमेंट्स-डेस्कटॉप गायब – Patna News


पटना दूरदर्शन के दो पदाधिकारी आपस में भीड़ गए हैं। पुराने डायरेक्टर राजीव सिन्हा ने अपने चैंबर से 25 फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स गायब होने का आरोप लगाकर गांधी मैदान थाने में शिकायत की है।

.

हालांकि उन्होंने किसी को प्राथमिक आरोपी नहीं बनाया है। आवेदन के मुताबिक राजीव सिन्हा छुट्टी पर दिल्ली गए थे। इसी दौरान उनका ट्रांसफर हो गया। उन्होंने दफ्तर को सिल किया था।

इसी बीच नए डायरेक्टर ने पदभार संभाल लिया। जब वो दिल्ली से लौटकर आए तो अपना डॉक्यूमेंट चेक किया। उसमें पाया कि 25 जरूरत की फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स नहीं हैं।

वहीं, चेंबर भी जो सिल कर के गए थे, वो खुले हैं। इससे संबंधित आवेदन मिलने की पुष्टि गांधी मैदान के थानेदार राजेश कुमार ने की है।

जांच कर रही है पुलिस

थानेदार ने बताया कि-

आवेदन मिला है। छानबीन चल रही है। नए डायरेक्टर से भी इस सिलसिले में बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफर के बाद उन्होंने यहां पदभार संभाल लिया है।

नौकरी के बचें हैं 4 महीने

इधर ट्रांसफर होने से राजीव सिन्हा परेशान हैं। रिटायरमेंट के लगभग 4 महीने ही शेष बचे हैं। ट्रांसफर की जानकारी पहले से नहीं थी, अचानक जानकारी मिलने से परेशानी अधिक हो गई है।

पुलिस सूत्रों की माने तो राजीव सिन्हा के खिलाफ निगरानी भी पहले से जांच पड़ताल कर रही है। इससे संबंधित कुछ मामला हो सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version