Homeउत्तर प्रदेशकिसानों को मिट्टी जांच का महत्व समझाया: चंदौली में कृषि वैज्ञानिकों...

किसानों को मिट्टी जांच का महत्व समझाया: चंदौली में कृषि वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण की सलाह – Chandauli News


रविकांत सिंह | चंदौली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली के बर्थरा कला गांव में बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने मिट्टी परीक्षण शिविर का आयोजन किया। मृदा वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह ने किसानों को मिट्टी की जांच और नमूने एकत्र करने की विस्तृत जानकारी दी।

केवीके अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने किसानों से गांव से कम से कम 100 मृदा नमूने लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मिट्टी की जांच से खेत में पोषक तत्वों की कमी का पता चल सकेगा। इससे किसान आवश्यकता के अनुसार उर्वरक का प्रयोग कर सकेंगे, जिससे फसल की पैदावार बढ़ेगी।

वैज्ञानिकों ने किसानों को परंपरागत खेती से आधुनिक विधि की ओर बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने फसल विविधीकरण पर जोर देते हुए गेहूं और धान के साथ सब्जियों, दलहन और तिलहन की खेती करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में डॉ. अभय दीप गौतम, रितेश सिंह गंगवार और मनीष सिंह भी मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version