जीत के बाद समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते महासभा के नए प्रधान कृष्ण श्योकंद।
कुरुक्षेत्र में जाट धर्मशाला महासभा के चुनाव में कृष्ण श्योकंद ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जसमेर घराड़सी को 30 वोट से हराया। जाट धर्मशाला में शाम 5 बजे तक शांतिपूर्वक चले मतदान में कुल 694 वोट डाले गए, जिनमें से 4 वोट रद
.
इस चुनाव में कृष्ण श्योकंद के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की। जीत के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रधान पद के कृष्ण श्योकंद को 360 ताे उनके मुकाबले में चुनाव लड़ रहे जसमेर घराड़सी को 330 वोट मिले। देशभर से महासभा के सदस्य वोटिंग के लिए जाट धर्मशाला पहुंचे थे।
6 में से 1 मेंबर दूसरे गुट का जीता
इस चुनाव में कृष्ण श्योकंद पैनल ने उपप्रधान से लेकर कार्यकारिणी मेंबर तक सब पदों पर जीत दर्ज की। उपप्रधान पद पर बन्नी सिंह ढुल, सचिव पद पर हरकेश लाल सहारण, सह सचिव पद पर होशियार सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह नैन ने जीत हासिल की। कार्यकारिणी में गंगा बिशन सहारण, रमेश मलिक, ऋषिपाल नैन, बलविंद्र संगरोहा और जितेंद्र कैंदल विजयी रहे। केवल 1 सीट पर जसमेर घराड़सी पैनल से अंग्रेज चीबा को जीत मिली है।
मेरी नहीं समाज की जीत – श्योकंद
जीत के बाद नवनियुक्त प्रधान कृष्ण श्योकंद ने कहा, यह जीत मेरी नहीं, समाज की है। चुनाव खत्म हो गया है, अब कोई गुट नहीं है। हम सब मिलकर जाट धर्मशाला को और ऊंचाई तक ले जाएंगे।
उनका फोकस शिक्षा, खेल और सेहत क्षेत्र में सेवा देने पर रहेगा। साथ ही संस्था की मर्यादा और बुजुर्गों के सम्मान को प्रायोरिटी दी जाएगी। धर्मशाला को पारदर्शी तरीके से चलाते हुए विश्वस्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में कार्य करेंगे।