Homeहरियाणापानीपत में युवक का शव कमरे में मिला: माथे पर था...

पानीपत में युवक का शव कमरे में मिला: माथे पर था चोट का निशान, खून बह रहा; साथ में रहने वाले पर हत्या का शक – Panipat News


हरियाणा के पानीपत शहर की गंगाराम कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 28 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे से मिला। मामले का पता उस वक्त लगा, जब साथी कर्मचारी उसे जगाने के लिए कमरे तक पहुंचे। जिसके बाद देखा कि वह वहां मृत अवस्था में पड़ा है। उसके माथे पर

.

उसके साथ रहने वाले युवक को फोन किया, तो उसने कोई जबाब नहीं दिया। जिसके बाद उस पर हत्या का शक हुआ। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया। साथ ही मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डेडबॉडी को शवगृह में रखवाती पुलिस।

साथ में रहता था रिश्तेदार, दोनों एक साथ पीते थे शराब

जानकारी देते हुए आजाद मास्टर ने बताया कि मृतक का नाम मुनीश(28) था। वह यूपी के हरदोई जिला का रहने वाला था। वह एक माह पहले ही पानीपत आया था। वह हमारे साथ एक फैक्ट्री में काम करता था। मैंने सुबह उसे काम पर जाने के लिए फोन किया, तो उसने जबाब नहीं दिया। इसके बाद मैं कमरे पर गया, तो देखा कि वह अचेत पड़ा हुआ था। फिर उसके पिता को कॉल कर बताया।

कमरे के मालिक के साथ उसे उठाने की कोशिश की तो उसके मृत होने का पता लगा। वह अर्धनग्न अवस्था में था। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। माथे पर चोट का निशान था, जहां से खून भी बह रहा था। उसके साथ उसका ही रिश्तेदार हरेंद्र रहता था। जिसे कई बार फोन किए गए, लेकिन जबाब नहीं दिया। उसका भी कही पता नहीं लग रहा है। दोनों साथ में रात को शराब भी पीते थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version