Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में ढाई साल का बच्चा घंटों लापता: पड़ोसी की कोठरी...

कुशीनगर में ढाई साल का बच्चा घंटों लापता: पड़ोसी की कोठरी से मिला मासूम, परिजनों ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप – Kushinagar News


अनूप कुमार यादव | कुशीनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ढाई साल का मासूम।

कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की नगर पंचायत मथौली में एक बच्चा घर से लापता हो गया। वार्ड नंबर 4 में एक ढाई वर्षीय बच्चा घर से गायब हो गया। घंटों बाद उसे पड़ोसी के ताले बंद कमरे से बरामद किया गया।

पीड़ित परिवार के मुखिया राजेश मद्धेशिया ने बताया कि सोमवार को वे परिवार के साथ बाहर जा रहे थे। इसी दौरान उनका पोता शिवांश मद्धेशिया पुत्र सुनील मद्धेशिया गायब हो गया। परिवार के लोग बच्चे को खोजने लगे। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली बेइली देवी के बंद घर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कमरे का ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चा बहुत डरा हुआ था। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी बेइली देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बेइली देवी का कहना है कि बच्चा खेलते हुए उनके घर में चला गया था। वह उसे देख नहीं पाईं और घर में ताला लगाकर कस्बे में चली गईं।

कप्तानगंज के निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। मौके पर जाकर घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version