Homeराज्य-शहरकूनो से गांधीसागर अभयारण्य के लिए रवाना हुए दो चीते: 20...

कूनो से गांधीसागर अभयारण्य के लिए रवाना हुए दो चीते: 20 सदस्यीय टीम करेगी स्थानीय स्टाफ को ट्रेनिंग, 6 वर्ग किमी के बाड़े में रहेंगे – Sheopur News



श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से गांधीसागर अभयारण्य के लिए दक्षिण अफ्रीका से लाए गए दो नर चीते प्रभास और पावक को रविवार सुबह रवाना किया गया। सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा और डॉक्टर ओंकार अचल सहित 20 लोगों की टीम चीतों के साथ गई है।

.

टीम गांधीसागर में करीब 7 दिन रुकेगी। इस दौरान वह स्थानीय स्टाफ को चीतों की देखरेख के गुर सिखाएगी। दोनों 6 साल के चीतों को अलग-अलग वाहनों में ले जाया जा रहा है। वे श्योपुर, बारा, कोटा और झालावाड़ होते हुए शाम 4 बजे तक मंदसौर पहुंचेंगे।

पिंजरे और वाहन को किया गया सैनिटाइज

कूनो नेशनल पार्क से इन चीतों को जिन दो वाहनों में ले जाया गया है, उनको शनिवार को ही सैनिटाइज कर दिया गया है। चीतों को सुबह पिंजरों में बंद किया गया। ये वही पिंजरें हैं जिन्हें इन चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाने के लिए तैयार किया गया था।

चीतों को 6 वर्ग किलोमीटर के बाड़े में छोड़ा जाएगा

आठ घंटे की यात्रा के दौरान किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी सुविधाओं वाला वाहन और मेडिकल टीम भी साथ है। गांधीसागर पहुंचने पर दोनों चीतों को 6 वर्ग किलोमीटर के बाड़े में छोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि ये दोनों चीते 18 फरवरी 23 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version