Homeदेशकेंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या: दूसरा भांजा...

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या: दूसरा भांजा और बहन घायल; भागलपुर में भाइयों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी – Bhagalpur News


भागलपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला नवगछिया के जगतपुर गांव का है।

.

नित्यानंद राय के 2 भांजों जयजीत यादव और विकल यादव में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच गोलीबारी हुई।

इस गोलीबारी में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है।

घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जयजीत यादव की हालत नाजुक बताई।

जयजीत की पत्नी ने कहा- ‘पिछले एक साल से जमीन को लेकर विवाद करता था।’

गोलीबारी में नित्यानंद राय के भांजे विकल यादव की मौत हो गई है।

चश्मदीद बोला- जयजीत के जबड़े के आर-पार हुई गोली

चश्मदीद ने बताया- ‘सुबह साढ़े 6 बजे जयजीत को पानी देने वाले नौकर ने बर्तन में हथेली डुबोकर पानी दिया। इसे लेकर विकल से उसकी कहासुनी हो गई। पहले से भी दोनों भाइयों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। विवाद बढ़ा तो विकल घर के अंदर से पिस्टल ले आया और जयजीत के मुंह पर निशाना साधकर फायर कर दिया। गोली जबड़े के आर-पार हो गई।’

इसके बाद जयजीत जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद वो संभलकर उठा और विकल से भिड़ गया। उसने विकल के हाथ से पिस्टल छीन ली और पास जाकर गोली मार दी। विकल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने की सलाह दी है।

गोलीबारी के बाद घर के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

FSL की टीम कर रही जांच

गोलीबारी की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेंज IG विवेक कुमार ने नवगछिया SP को हालात का जायजा लेकर सुरक्षा के सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। नवगछिया और परबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। FSL की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

—————————–

ये खबर भी पढ़िए…

बेटा-बहू, बेटी ने की पिता-सौतेली मां की हत्या:बैट, बांस से पीट-पीटकर मार डाला, शव जलाने की थी कोशिश; 7 महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

मोतिहारी में पिता की दूसरी शादी से नाराज उसके बच्चों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात चकिया थाना इलाके के वार्ड नंबर 14 की है। जहां बैट, बांस से पीट कर पिता और सौतेली मां को मार डाला। डबल मर्डर को बेटा-बहू और बेटी ने मिलकर अंजाम दिया है।मृतक की पहचान भगवान शाह (52) और उनकी पत्नी की के रूप में हुई है। भगवान शाह की पहली पत्नी की 2 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने 7 महीने पहले दूसरी शादी की थी। पूरी खबर पढ़िए



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version