- Hindi News
- Business
- Business News Update; Share Market, Gold Silver, Petrol Diesel, Commercial LPG Cylinder Will Now Be ₹25.50 Cheaper
नई दिल्ली14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी रही। 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए तक की कटौती की गई है। इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत भी 2391.27 रुपए तक कम हो गई है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। वहीं सरकार ने मई 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 2.01 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 16.4% की बढ़ोतरी हुई है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹25.50 तक सस्ता हुआ: FD की ब्याज दरों में कटौती हुई, जून में हो रहे ये 6 बदलाव
नया महीना यानी जून अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए तक की कटौती की गई है। इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत भी 2391.27 रुपए तक कम हो गई है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज में 0.20% तक की कटौती की है। सामान्य नागरिकों को अब एफडी पर 4% से लेकर 8.4% तक का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा इस महीने से कर्मचारियों को ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. मई में सरकार ने ₹2.01 लाख करोड़ GST वसूला: पिछले साल की तुलना में 16.4% बढ़ा; अप्रैल में रिकॉर्ड ₹2.37 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ था
सरकार ने मई 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 2.01 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 16.4% की बढ़ोतरी हुई है। रविवार 1 जून को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी मई 2024 में सरकार ने 1.73 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था।
इससे पिछले महीने अप्रैल 2025 में सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 2.37 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। सालाना आधार पर इसमें 12.6% की बढ़ोतरी हुई थी। ये GST कलेक्शन का रिकॉर्ड था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. भारत में ₹86 हजार करोड़ निवेश करेगा एशियन डेवलपमेंट बैंक: देश के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा, PM मोदी से मिले ADB के प्रेसिडेंट
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने भारत के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 10 बिलियन डॉलर यानी करीब 86 हजार करोड़ रुपए तक निवेश करने के लिए 5 साल के प्लान का ऐलान किया है। इस प्लान में मेट्रो रेल एक्सपेंशन, रीजनल रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर्स (RRTS) और वाटर, सेनिटेशन, हाउसिंग जैसी सिटी-लेवल सर्विसेज पर फोकस किया जाएगा।
ADB के प्रेसिडेंट मासातो कांडा ने 31 मई को अपनी भारत विजिट में कहा कि इस प्लान में सॉवरेन लोन्स, प्राइवेट सेक्टर फंडिंग और थर्ड-पार्टी कैपिटल को शामिल किया जाएगा। यह निवेश भारत की ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रेटजी का सपोर्ट करेगा, क्योंकि देश का टारगेट 2030 तक अपनी 40% से ज्यादा आबादी को शहरों में रहने की उम्मीद में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. इंडिगो ने 30 नए A350 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट ऑर्डर किए: एयरबस से करीब 40,000 करोड़ रुपए में हुई डील; 2027 से शुरू होगी डिलीवरी
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने 30 नए एयरबस A350 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए ऑर्डर दिया है। इस डील की कीमत 4 से 5 बिलियन डॉलर (करीब ₹40,000 करोड़) बताई जा रही है। कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स रविवार(1 जून) को इस बात की जानकारी दी है।
इससे पहले अप्रैल 2024 में इंडिगो ने पहली बार 30 A350 विमान का ऑर्डर दिया था। अब कंपनी का कुल वाइड बॉडी प्लेन का ऑर्डर 60 विमानों तक पहुंच गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. टॉप-10 कंपनियों में 4 की वैल्यू ₹1 लाख करोड़ बढ़ी: LIC का मार्केट कैप सबसे ज्यादा ₹59,234 करोड़ बढ़ा, TCS का ₹17,910 करोड़ कम हुआ
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 4 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1,01,370 करोड़ रुपए बढ़ी है। इस दौरान लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC टॉप गेनर रही। कंपनी का मार्केट कैप 59,234 करोड़ रुपए बढ़कर 6.03 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की वैल्यू 19,590 करोड़, एयरटेल की ₹14,084 करोड़ और HDFC बैंक की ₹8,462 करोड़ बढ़ी है। इधर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की वैल्यू 17,910 करोड़ रुपए कम होकर 12.53 करोड़ रुपए पर आ गई है। रिलायंस, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और इंफोसिस की वैल्यू कंबाइंड रूप से ₹34,853 करोड़ कम हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6. जापान के मुकाबले भारत में 4 गुना अमीर बढ़ेंगे: 2028 तक अल्ट्रा रिच में 50% इजाफा; अमीरों के मामले में हम दुनिया में चौथे नंबर पर
भारत में 2028 तक अल्ट्रा रिच की संख्या में 50% की वृद्धि होने का अनुमान है। मैकिन्जी एंड कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2023 से 2028 के बीच अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (UHNWIs) की संख्या में दुनिया में सबसे तेज वृद्धि होगी।
जापान में एशिया में अमीरों की संख्या दूसरे नंबर पर है, लेकिन 2023-28 के बीच यहां अमीरों की संख्या में 12% वृद्धि होगी। इसके साथ ही 2025 में भारतीय लग्जरी बाजार 15-20% की रफ्तार से बढ़ेगा, जबकि जापान में यह ग्रोथ रेट 6-10 प्रतिशत रह सकती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…
रविवार को बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…
पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…