Homeदेशखबर हटके- ₹6 करोड़ में छपवाईं बेटे की तस्वीरें: पत्नी से...

खबर हटके- ₹6 करोड़ में छपवाईं बेटे की तस्वीरें: पत्नी से प्रताड़ित होकर खोली चाय की दुकान; 18 साल बाद दिखा स्ट्राबेरी मून


  • Hindi News
  • National
  • Quirky News: ₹6 Cr For Son’s Photos, Strawberry Moon, And A Husband’s Tea Shop Protest

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जापान में एक पिता ने बेटे की फोटो लोगों को दिखाने के लिए ₹6 करोड़ खर्च किए। वहीं मध्य प्रदेश में एक शख्स पत्नी से प्रताड़ित होकर न्याय पाने के लिए चाय की दुकान खोल दी। इधर दिल्ली और मुंबई में 18 साल बाद स्ट्रॉबेरी मून दिखाई दिया।

ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनियाभर में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं…

1. पिता ने बेटे की फोटो लोगों को दिखाने के लिए ₹6 करोड़ खर्च दिए

जापान के टोक्यो में एक पिता ने बच्चे से प्यार की हद पार कर दी। पिता ने बेटे की बचपन की तस्वीरें पूरे शहर में दिखाने के लिए करीब ₹6 करोड़ रुपए पोस्टर छपवाने में खर्च कर दिए। इसके बाद टोक्यो के अदाची इलाके में नजारा ऐसा है कि 16 साल के यू-कुन की बचपन की तस्वीरें हर दीवारें, बस अड्डे, और दुकानों पर लगी हैं।

पिता का कहना है कि उनका बेटा इतना प्यारा है कि हर किसी को उसकी तस्वीरें देखनी चाहिए। लेकिन पिता की इस हरकत से बेटा नाराज और परेशान हो गया है। उसने कहा- मेरे फादर समय-समय पर नई-नई तस्वीरें लगवाते रहते हैं। अगर मैं इतना ही प्यारा हूं, तो पैसे मेरे खाते में डाल दो।

2. पत्नी से प्रताड़ित पति ने न्याय पाने के लिए खोली चाय की दुकान

टी-स्टॉल के पोस्टर पर लिखा- ‘जब तक नहीं मिलता न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय।’

UPSC सिविल सर्विसेज एस्पायरेंट और मध्य प्रदेश के बिजनेसमैन रहे नीमच के कृष्ण कुमार धाकड़ (केके) ने अब चाय की दुकान शुरू की है। इसके पीछे वजह उनकी पत्नी हैं, जिनसे प्रताड़ित होकर केके ने न्याय की मांग करने के लिए लड़की के ससुराल( राजस्थान के अंता) में चाय की दुकान खोल दी।

दरअसल 2018 में शादी के बाद केके ने अपनी पत्नी के साथ मधुमक्खी पालन का बिजनेस शुरू किया था। यह इतना हिट हुआ कि 2021 में खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी तारीफ की थी। केके के मुताबिक, सब कुछ बढ़िया चल रहा था, तभी 2022 में अचानक पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई।

केके बोले- पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, मां ने संभाला केके की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा की धारा 498A और CrPC (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर) की धारा 125 जैसे गंभीर केस उन पर दर्ज कराए हैं। कानूनी पेंच में फंसने के बाद से केके डिप्रेशन में चले गए और आत्महत्या तक करने की सोचने लगे।

लेकिन केके को मां के प्यार और सपोर्ट ने दोबारा संघर्ष करने की ताकत दी। इसके बाद उन्होंने अपने ससुराल में ही पत्नी के घर के पास ‘498A Tea Cafe’ नाम से अपनी चाय की टपरी खोल दी। केके ने लोगों को अपनी कहानी बताने के लिए स्टॉल पर दूल्हे की शेरवानी, वरमाला और हाथों में हथकड़ी की फोटो लटका रखी है।

3. 18 साल बाद दिल्ली-मुंबई में दिखा स्ट्रॉबेरी मून

बादल, प्रदूषण और धुंध के कारण भारत के कई जगहों पर स्ट्रॉबेरी मून नहीं देखने को मिल सका। हालांकि दिल्ली, मुंबई और गुड़गांव में दिखाई दिया।

11 जून को दिल्ली, मुंबई, गुड़गांव समेत भारत के कई जगहों पर स्ट्रॉबेरी मून दिखाई दिया। चांद का यह अजब-गजब नजारा 18 साल बाद देखा गया। इस दौरान यह साउथ एशिया के दूसरों देशों में भी दिखाई दिया। अब चांद का यह रूप 2043 में देखने को मिलेगा।

स्ट्रॉबेरी मून क्यों और कब दिखता है? स्पेस साइंस से जुड़े वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस घटना को ‘मेजर लूनर स्टैंडस्टिल’ कहते हैं। हर 18.6 साल में चांद धरती के क्षितिज के सबसे नजदीक पहुंच जाता है, जिससे चांद स्ट्रॉबेरी या हल्के लाल रंग का दिखाई देता है।

वहीं इस इफेक्ट को ‘स्ट्रॉबेरी मून’ नाम अमेरिका के एल्गोंक्विन आदिवासियों ने दिया था। ये वो समय होता है जब स्ट्रॉबेरी की फसल पक कर तैयार होती है, इसलिए उन्होंने फुल मून को ‘स्ट्रॉबेरी मून’ का नाम दे दिया।

कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

———————–

यह खबर भी पढ़ें…

खबर हटके- दहेज में मिलीं 60 लाख की 100 बिल्लियां:घर से भागा जेब्रा, एयरलिफ्ट कर वापस लाया गया; ट्रैफिक पुलिस को AC वाला हेलमेट

वियतनाम में लड़की के माता-पिता ने 60 लाख रुपए की 100 बिल्लियां दहेज में दीं। वहीं 10 दिन से घर से भागा एक जेब्रा हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। इधर हिमाचल में ट्रैफिक पुलिस को मिला AC वाला हेलमेट। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version