गया में दो महीने पहले ब्याही गई बेटी की दिल्ली के पांडव नगर में संदिग्ध परिस्थिति में 2 जून को मौत हो गई। मृतका के मां पिता व भाई का आरोप है कि उनकी एकलौती लड़की मयूरी की उसके पति व देवर ने हत्या कर दी है और फिर उसे फांसी पर लटका दिया। ताकि मामला आत्म
.
दिल्ली पुलिस ने लड़की के पति विपुल कुमार को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। लेकिन अन्य लोग अब तक फरार हैं। पीड़ित परिवार ने मयूरी की हत्या की रिपोर्ट माण्डवली थाने में दर्ज कराई है। एफआईआर लड़की के पति, सास, ससुर व देवर और प्रेमिका रितिका के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माण्डवली थाने के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि केस प्रारंभिक स्टेज में है। जांच चल रही है। कार्रवाई भी हुई है। केस इनिशियल स्टेज में होने की वजह से फिलहाल कुछ भी जानकारी नहीं दी जा सकती है। केस में डेवलपमेंट होने पर आगे की जानकारी उचित माध्यम से दी जाएगी।
बेटी को साथ नहीं ले जाना चाहता था दामाद
मृतका की मां पूनम सिंह का कहना है कि उनकी बेटी सुसाइड कभी नहीं कर सकती। उसे मारा गया है। वो हम लोगों को हिम्मत देती थी कि मम्मी ऐसे नहीं वैसे करो। शादी के बाद से लड़का विपुल फ्लैट व कार के लिए मयूरी को प्रताड़ित के रहा था। यही नहीं वह अपने साथ ले जाने को भी तैयार नहीं था।
विपुल के मां बाप पर जब काफी दबाब बनाया तो 20 मई को विपुल लड़की को ले गया और 2 जून को मार दिया। लड़का का एक लड़की रितिका से अवैध सम्बन्ध था। इस बात का पता मयूरी को दिल्ली जाने के बाद चला।
शादी के 2 महीने बाद लड़की की मौत हुई है।
मयूरी ने अपने भाई गौरव से पति के अफेयर की बात बताई थी। गौरव ने बताया कि 2 जून की दोपहर को बहन मयूरी से बात हुई थी। शाम को करीब 7 बजे बजे विपुल का फोन आता है और वह बताता है कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। यही नहीं जब मौके पर गए तो पता चला कि पुलिस के आने के पहले ही विपुल ने बॉडी को फांसी के फंदे से उतार कर जमीन पर रख दिया गया था।
ऐसे में साफ पता चलता है कि बहन मयूरी की पूरी प्लानिंग के साथ पहले हत्या की गई, फिर फांसी पर लटका दिया गया। गौरव ने बताया कि मयूरी की डेड बॉडी लेकर हमलोग उसकी मूल ससुराल नवादा के रोह गांव में ले गए और वहीं अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद वापस गया लौटे हैं। गौरव ने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस निष्पक्ष जांच करे और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में हमारी मदद करे।