गया के डोभी थाना क्षेत्र के अंगरा गांव में रविवार रात मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। एक बच्चे की सोमवार की सुबह और दूसरे की दोपहर में मौत हुई, जबकि मां मुन्नी देवी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वह मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर
.
मुन्नी देवी अंगरा गांव निवासी जितेंद्र पासवान की पत्नी हैं। किसी अज्ञात कारण से अपने दोनों बच्चों को जहर खिलाया और खुद भी खा लिया। मुन्नी देवी का पति जितेंद्र ट्रक चलाता है। साथ मे वह अपने 14 वर्षीय बेटे को भी रखता है। दोनों अभी ट्रक में ही हैं। वे अब तक गांव नहीं लौटे हैं।
आत्महत्या के कारण अभी क्लियर नहीं
परिवार वालों को जब स्थिति का अंदाजा हुआ, तो सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा इलाजरत महिला का प्रेम-प्रसंग का मामला उजागर होना बताया जा रहा है।