Homeमध्य प्रदेशगुरुवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल के मस्तक पर रजत त्रिनेत्र त्रिशूल...

गुरुवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल के मस्तक पर रजत त्रिनेत्र त्रिशूल और आभूषण अर्पित कर दिव्य श्रृंगार – Ujjain News


बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया गया। दूध,दही,घी,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। भगवान

.

गुरुवार भस्म आरती दर्शन

भस्म आरती के दौरान महाकाल को भांग,चन्दन,सिंदूर अर्पित कर कपूर आरती कर भोग लगाया। नंदी का पूजन कर गर्भगृह में विराजित माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की वंदना की करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version