Homeबिहारगोपालगंज DM ने जनता दरबार में सुना किसानों की फरियाद: हेलीपैड...

गोपालगंज DM ने जनता दरबार में सुना किसानों की फरियाद: हेलीपैड निर्माण से हुई फसल क्षति का मुआवजा दिलाया, कई अन्य मामले को भी सुलझाया – Gopalganj News



गोपालगंज के जिला समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने जनता दरबार का आयोजन किया। दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सिधवलिया प्रखंड के हरपुर टेंगराही गांव के किसान गणेश सिंह ने हेलीपैड निर्माण से हुई फसल क्षत

.

उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाद संख्या DMJD 304 पर तत्काल कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने भवन प्रमंडल और गोपालगंज अनुमंडलाधिकारी को नियमानुसार मुआवजा देने का निर्देश दिया। भवन प्रमंडल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गणेश सिंह को फसल क्षति का मुआवजा उपलब्ध करा दिया।

लाभार्थी गणेश सिंह ने डीएम की पहल पर मिली मदद के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे बड़ी उम्मीद के साथ जनता दरबार में आए थे और जिलाधिकारी ने उनकी हर संभव मदद की।

डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने कहा कि योग्य लोगों को लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं और लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जनता दरबार में आने वाले लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version