Homeराज्य-शहरग्वालियर में दो गुटों के बीच फायरिंग: सब्जी खरीदने निकले व्यक्ति...

ग्वालियर में दो गुटों के बीच फायरिंग: सब्जी खरीदने निकले व्यक्ति को लगी गोली, जयारोग्य अस्पताल में भर्ती – Gwalior News



ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाइन नंबर 9 में रात करीब 8:15 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों तरफ से फायरिंग की गई।

.

इस दौरान सब्जी खरीदने निकले 55 वर्षीय अनिल माहेश्वरी को पेट में गोली लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अनिल को जयारोग्य हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वर्तमान में उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फायरिंग करने वालों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version