मेरठ1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिविल लाइन्स स्थित मसीह पुरम में चर्च की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। मेथाडिस्ट चर्च के रेवरेंड पास्टर यूसुफ दास के साथ भू-माफिया डेनियल एल्बर्ट और उसके साथियों ने मारपीट की।
मेथाडिस्ट चर्च के पास सर्किट हाउस के नजदीक 28 बीघा जमीन है। इसमें से 3000 बीघा पर डेनियल एल्बर्ट ने अवैध कब्जा कर लिया। इस मामले में पहले भी पूर्व पास्टर चमन कंफर्ट के साथ विवाद हुआ था। संगठन ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है, जो अभी विचाराधीन है।
डेढ़ साल पहले यूसुफ दास ने पास्टर का पद संभाला। उन्होंने देखा कि डेनियल कोर्ट केस के बावजूद जमीन पर अवैध निर्माण कर रहा था। जब यूसुफ दास ने निर्माण रोकने को कहा, तो डेनियल ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया।
ईसाई समुदाय ने कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने अवैध निर्माण रुकवा दिया है और थाने को जांच के आदेश दिए हैं। धर्मगुरु को चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।